फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर (हि. प्र.): गसोता महादेव मंदिर में आज चढ़ेगा 100 किलो फूलों का हार

Sat, 18 Feb 2023 06:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के गसोता महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन को लेकर मंदिर विकास कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। मंदिर विकास कमेटी की ओर से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, फलाहार, साफ-सफाई और लाइटों की उचित व्यवस्था की गई है। गसोता महादेव मंदिर विकास कमेटी के प्रधान दुनी चंद ने कहा कि कमेटी को समस्त पंचायत क्षेत्र के अलावा अन्य कई दानी सज्जनों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। कई लोग मंदिर में विकास कार्य के लिए गुप्त दान कर रहे हैं, जिसके चलते मंदिर में विकास कार्य संभव हो पाए हैं। मंदिर में फूलों की सजावट के लिए बंगलूरू, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से फूल मंगवाए गए हैं। उधर, गसोता मंदिर कमेटी के सदस्य एवं समाजसेवी प्रकाश शर्मा व स्थानीय विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर 100 किलो का फूलों का हार बाबा गसोता महादेव के शिवलिंग पर चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

कमेटी प्रधान ने बताया कि शिवरात्रि पर्व के मौके पर शनिवार सुबह चार बजे ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। लोग लाइनों में खड़े होकर क्रमवार मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकते हैं, ताकि अव्यवस्था का माहौल न बने। इसके अलावा रविवार को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में भजन-कीर्तन की भी व्यवस्था की गई है।
जिले के अन्य मंदिरों को भी फूलों से सजाया
जिला हमीरपुर के अन्य शिवालयों को भी शिवरात्रि के मौके पर फूलों से सजाया गया है। बड़सर के शिवपुरी धाम समताना, सुजानपुर विस क्षेत्र के तहत आदि शिव भलेठ मंदिर, ऐतिहासिक नरदेश्वर मंदिर सुजानपुर, हमीरपुर के लोअर बाजार स्थित शिव मंदिर, अणु स्थित शिव मंदिर और बिलकेश्वर महादेव मंदिर, जोलसप्पड़ के समीप प्राचीन शिव मंदिर जसकोट, भोरंज विस क्षेत्र के तहत लुद्दर महादेव स्थित शिव मंदिर और नादौन के पतन बाजार स्थित ऐतिहासिक लंबलेश्वर महादेव मंदिर में भी शिवरात्रि पर्व पर विशेष तैयारियां की गई हैं। ऐतिहासिक लंबलेश्वर महादेव मंदिर से लोगों की गहरी आस्थाएं जुड़ी हैं। यहां स्थित शिवलिंग की ऊंचाई करीब साढ़े 4 फीट है। मान्यता के अनुसार हर शिवरात्रि को शिवलिंग की ऊंचाई बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें