फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राममय हुआ गलोड़, शोभा यात्रा पर लोगों ने बरसाए फूल

विज्ञापन
राम लला प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर आवाहदेवी में निकाली गई शोभा यात्रा में श्रीराम, सीता और ल
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले रविवार को गलोड़ क्षेत्र राममय हो गया। राम भक्तों ने राष्ट्रीय स्वयंंसेवक संघ और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष वंदना योगी व आनंद वर्धन शर्मा की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा कुठार से शुरू होकर हरेटा, गाहलियां गलोड़, सरेड़ी, कांगू, पनसाई, सरेड़ी, सिद्ध से गलोड़ तक निकाली गई।
विज्ञापन


शोभा यात्रा पर लोगों ने फूल बरसाए और जय श्रीराम के नारे लगाए। जहां-जहां से शोभा यात्रा गुजरी गांव की महिलाएं जोरदार ध्वनि से जय श्रीराम से उनका स्वागत करती हुईं नजर आईं। इस यात्रा में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और राम भक्तों में पूरा उत्साह था। लगभग 50 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ यह यात्रा निकाली गई। युवाओं ने इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस यात्रा के दौरान कई जगह जाम की भी समस्या आई, मगर गलोड़ पुलिस के जवानों ने यात्रा के साथ-साथ यातायात को सुचारु रखने में पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें