हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ टौणीदेवी खंड इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में बलोह में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा, जिला प्रधान केसी गौतम, पूर्व अध्यक्ष सालीग्राम ठाकुर, महासचिव शंभू राम जसवाल, सुभाष चंद शर्मा, प्रेम चंद शर्मा आदि प्रमुख रहे। बैठक में सदस्यों द्वारा पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं बारे गहनता से मंथन किया गया। पहली जनवरी, 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों में व्यापक आक्रोश पाया गया। क्योंकि उनके पेंशन संशोधन के मामलों में अभूतपूर्व विलंब से उन्हें मिलने वाले पेंशन संशोधन के देय आर्थिक लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है।
सरकार द्वारा महंगाई भत्ते की देय किस्तें जारी न करने का भी पेंशनरों में रोष पाया गया। जिला महासचिव शंभू राम जसवाल ने बैठक में पेंशन संशोधन और आयकर आदि पर सदस्यों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई। प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा ने पेंशनरों को आश्वस्त करवाया कि प्रदेश व जिला पदाधिकारी महालेखाकार कार्यालय से बराबर संपर्क में हैं। बैठक में जिला प्रधान केसी गौतम ने उपस्थित सदस्यों को जिला में चल रही संघ गतिविधियों की जानकारी दी गई। बैठक में टौणी देवी खंड इकाई की ओर से 80 वर्ष आयु पार चुके वरिष्ठ पेंशनरों को प्रतीक चिन्ह एवं पटका भेंटकर सम्मानित किया गया और उनकी दीर्घायु की कामना की गई। सम्मानित किए गए पेंशनरों में हंसराज, मान चंद, लौंगू राम, प्रेमी देवी, भगवान दास, तारावत्ती, व्यासां देवी, गायत्री देवी प्रमुख रहे।
बैठक में चत्तर सिंह ठाकुर, सोम दत्त शर्मा, देश राज शर्मा, रोशन लाल पटियाल, ब्रह्मी देव, कमला देवी, विजय कुमारी, मीरा देवी, मेहर सिंह, वीना देवी, मीरा देवी, विनोद कुमार, कर्म सिंह, रमेश कुमार, प्रताप सिंह, कर्म चंद, जगदीश चंद, धर्म चंद और रमेश चंद सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।