डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में फार्मेसी काउंटर की सुविधा
आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड धारकों को रात को भी दी जा रही सुविधा
चार बजे के बाद बंद हो जाती है ओपीडी की सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड के तहत इलाज करवा रहे मरीजों को रात को भी मुफ्त दवाइयां उपलब्ध हों, इसके लिए फार्मेसी काउंटर के अधिकारी व कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। देर रात को कई मरीज आते हैं। ऐसे में उनका इलाज अगर हिमकेयर या आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हो रहा हो तो उन्हें सारा इलाज मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक अप्रैल से 31 जुलाई तक 1200 मरीज हिमकेयर और 500 मरीज आयुष्मान कार्ड के तहत अपना इलाज करवा चुके हैं। 1.5 करोड़ रुपये हिमकेयर और 70 लाख रुपये आयुषमान कार्ड धारकों के इलाज पर लगे। मरीजों सुषमिता, अन्नया, कामिनी, विजय, त्रिलोक आदि ने कहा कि आधी रात को मरीज को लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। ऐसे में इन कार्डों का इस्तेमाल किया और टेस्ट व अन्य इलाज मुफ्त हो गया। जब दवाई लेने की बारी आई तो फार्मेसी काउंटर के कर्मचारियों ने आधी रात को आकर यहां पर दवाई उपलब्ध करवाई। अस्पताल की ओपीडी चार बजे बंद हो जाती है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं मिलें, इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन प्रयासरत है।