फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका, चंडीगढ़ से आए चार युवक डेंगू की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में कालका और चंडीगढ़ से लौटे चार युवक डेंगू का शिकार हो गए हैं। हमीरपुर आने पर उन्हें तेज बुखार हुआ। इस पर वह जब मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें दाखिल कर उनके खून के सैंपल जांच के लिए भेजे। इसके बाद उन्हें डेंगू पाया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब सभी मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और इनकी सेहत में सुधार है। वहीं, ये सभी लोग बाहरी क्षेत्रों चंडीगढ़, कालका आदि से हमीरपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिले का स्थायी निवासी कोई भी व्यक्ति डेंगू की चपेट में नहीं है, लेकिन बरसात के मौसम में बाहरी प्रदेशों में रहने वाले लोग डेंगू की चपेट में आ जाते हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. बाबेश बरवाल ने कहा कि यह मरीज बीते सप्ताह अस्पताल आए थे। इनका उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। ये बाहरी प्रदेशों से आए थे। चिकित्सक ने लोगों ने आसपास सफाई रखने और मच्छरों को न पनपने देने का आग्रह किया है। इस बीमारी के लक्षण तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों व हड्डियों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी, त्वचा पर लाल चकते होना आदि हैं। इससे बचने के लिए खाली बर्तनों, टायरों में पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें