फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चार छात्रों ने पास की स्काउट टेस्टिंग शिविर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल नादौन के चार छात्रों ने स्काउट टेस्टिंग शिविर परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का नाम रोशन किया है। वीरवार को स्कूल में छात्रों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य दिले मोहम्मद और स्टाफ सदस्यों ने छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड एसोसिएशन जिला हमीरपुर की ओर से तृतीय सोपान टेस्टिंग शिविर का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबोह में किया गया। इसमें अरुण कुमार, आशीष कुमार, अनिल सिंह तथा आदित्य ने स्काउट मास्टर सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में बेहतरीन प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। इस प्रकार के शिविरों में रहकर छात्र अनुशासन, भाईचारा, सहनशीलता, आपसी समझ, मिलजुल कर रहना, संयम आदि बातें सीखते हैं जो भविष्य में उन्हें अच्छा नागरिक बनने में सहायता करती हैं। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें