फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रंगड़ों के काटने से चार प्रवासी घायल, बच्ची बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत गोईस के तहत शनिवार शाम राधा स्वामी सत्संग घर डडोह के समीप रह रहे चार प्रवासियों को रंगड़ों ने काट लिया। इनमें 11 साल की बच्ची बेहोश हो गई है। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ लाया गया।
विज्ञापन

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जिला हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गलोड़ अस्पताल की चिकित्सक डाॅ. रोहिणी ने बताया कि इनमें राखी 11), मनीषा (14), चांदनी (11) और हजारी लाल (61) को रंगड़ों ने काट लिया। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। इनमें एक बच्ची बेहोशी की हालत में है।
विज्ञापन


संपादित: देश राज अत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें