फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने घोषित किया भर्ती परीक्षा परिणाम, 7 जनवरी तक करना होग ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। वन विभाग सर्किल हमीरपुर ने वर रक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर वन विभाग ने सभी 37 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इसमें वन मंडल हमीरपुर के तहत 5 अभ्यर्थी, देहरा के तहत 9 और वन मंडल ऊना के तहत 18 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। जबकि पूर्व सैनिक कोटे के पांच अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 37 पदों में महज दो महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों को वन विभाग ने 7 जनवरी 2022 तक संबंधित वन मंडलों के तहत ज्वाइन करने के आदेश जारी किए गए हैं। उधर, मुख्य अरण्यपाल हमीरपुर प्रदीप ठाकुर ने बताया कि वन रक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों को सात जनवरी से पूर्व संबंधित वन मंडलों के तहत ज्वाइन करना होगा। जहां पर उनका नियमित प्रशिक्षण चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें