हमीरपुर। वन रक्षक भर्ती की मूल्यांकन परीक्षा सोमवार को शुरू हो गई। मूल्यांकन परीक्षा के प्रथम दिन 49 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। मूल्यांकन परीक्षा 15 अंकों की है। यह परीक्षा 16 दिसंबर तक चलेगी। कुल 94 अभ्यर्थी भाग लेेंगे। वन विभाग हमीरपुर में 37 पदों पर वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। वन विभाग की डीएफओ डॉ. एलसी वंदना ने कहा कि पहले दिन 49 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।