फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: युवक की संदिग्ध मौत के मामले में फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत वार्ड नंबर छह निवासी युवक की भरमोटी चौक पर कथित तौर पर किसी वाहन की चपेट में आने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैैं। इस मामले में शामिल संदिग्धों से भी बुधवार देररात तक पुलिस अधिकारियों ने नादौन थाना में पूछताछ की है। इस मामले में प्रारंभिक साक्ष्यों को आधार मान कर पुलिस ने हिट एंड रन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


हालांकि मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। वीरवार को पुलिस ने घटनास्थल के इर्द-गिर्द के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। 38 वर्षीय शशि कुमार के पिता धर्म सिंह ने कहा कि मंगलवार शाम करीब छह बजे उनके पड़ोस में रहने वाले सुभाष के कहने पर उसके साथ कहीं लकड़ी का काम करने गया था। इसके बाद रात 11 बजे सुभाष ने फोन पर सूचना दी कि शशि किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया है और नादौन अस्पताल में है। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को पता चला कि शशि की मौत हो गई है। डीएसपी हेडक्वार्टर हमीरपुर रोहिन डोगरा ने कहा कि वीरवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल के इर्द गिर्द के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें