फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तीन नामी कंपनियों के फूड सप्लीमेंट निकले मिस ब्रांडेड

विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में दुकानदारों को नोटिस हाेंगे जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में तीन अलग-अलग नामी कंपनियों के सैंपल मिस ब्रांडेड पाए गए हैं। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक से दो माह पूर्व दवाइयों के सैंपल भरे थे। सैंपलों को विभाग की ओर से जांच के लिए कंडाघाट लैब सोलन में भेजा गया था ताकि सैंपलों की गुणवत्ता का पता लगाया जा सके। अब विभाग के पास तीनों कंपनियों के सैंपलों की रिपोर्ट पहुंच गई है। तीनों कंपनियों के यह सैंपल न्यूट्रास्युटिकल फूड सप्लीमेंट मिस ब्राडेड हैं। जांच के दौरान इन तीनों कंपनियों की दवाइयों की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई है, जो लोगों की सेहत से खिलवाड़ है। इससे पूर्व भी प्रदेश में कई नामी कंपनियों की दवाइयों के सैंपल फेल पाए गए हैं। लगातार सैंपल होना प्रदेश की लोगों की सेहत से खिलवाड़ से कम नहीं हैं। बेहतर सेहत के लिए अधिकतर युवा फूड सप्लीमेंट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सेहत की बेहतरी के लिए खाए जा रहे इन सप्लीमेंट के मिस ब्रांडेड पाया जाना बेहद चिंताजनक है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए इन सप्लीमेंट का इस्तेमाल किया जाता है।
खाद्य सुरक्षा विभाग जिला सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि तीन कंपनियों के सैंपल मिस ब्रांडेड निकले हैं। दुकानदारों को इसके लिए नोटिस दिया जाएगा।


समाचार: बवीता चंदेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें