फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नादौन में भरे आठ खाद्य पदार्थों के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधु बाला सहित विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान बाजार में दुकानों से पनीर, खोया, बेसन, तेल दलिया और पानी के साथ कुल आठ सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए अब कंडाघाट लैब में भेजा जाएगा। निरीक्षण टीम ने दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के सीजन में नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि कोई भी दुकानदार नियमों की अवहेलना करता हुआ पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नकली तथा मिलावटी मिठाइयां या अन्य खराब खाद्य सामग्री बेचने वालों पर विभाग की कड़ी नजर है। ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध कड़े नियमों के तहत कार्रवाई होगी। इस संबंध में विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि नादौन बाजार में निरीक्षण के दौरान मिठाइयों के आठ सैंपल भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें