दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, गुलाब जामुन में मिले कॉकरोच।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने खाद्य मानकों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने मिडिल बाजार में दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान गुलाब जामुन में कॉकरोच और अन्य कीड़े तैरते पाए गए। खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग कि सहायक आयुक्त डॉ. विजया और उनकी टीम ने दुकानों में पड़े गुलाब जामुन को मौके पर नष्ट करवाया। इसके बाद विभाग ने मौके पर ही संचालक को कड़ी फटकार गई और सुधार को लेकर निर्देश जारी किए।