फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे खाद्य पदार्थों के 67 सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन के चलते जिले मेें मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर से कुल 67 सैंपल लिए हैं। सुजानपुर से 14, गलोड़ से 10, भोरंज से 10, नादौन से 16, बस्सी से 16 और गारली से एक सैंपल लिया है। इन सैंपलों में गुलाब जामुन, पैडी, रसगुल्ला, बर्फी, बिस्कुट, बेकरी बिस्कुट, मीहसू, काजू कतली, बालुशाही और पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे हैं। जिलेभर में दिवाली, धनतेरस आदि त्योहारों के लिए दुकानें सजी हैं।
विज्ञापन



ऐसे में कई बार दुकानदार मिलावट करके भी मिठाइयां बेचते हैं जो लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसे में त्योहारी सीजन होने के कारण खाद्य सुरक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है तथा जगह-जगह जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग के असिस्टेंट मैनेजर अनिल शर्मा व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुबाला के नेतृत्व में यह सैंपलिंग विभाग ने की है। अब इन सैंपलों को विभिन्न लैबों में जांच के लिए भेजा गया है। जांच में कोई सैंपल फेल पाया जाता है तो उस दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें