ोटा स्कूल में मिड डे मील की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में मिड डे मील भोजन की गुणवत्ता की जांच की।
इस दौरान उन्होंने भोटा बाजार में विभिन्न दुकानों पर जाकर कुल 11 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। इनमें दो शराब के सैंपल भी भरे गए। जिला आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि रेंडम सैंपलिंग के आधार पर बाजार में औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान खाद्य सामग्री बनाने वाले दुकानदारों की जांच की गई और दुकानदारों को मिठाई में मिलावट न करने और साफ-सफाई रखने की रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इन सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट भेज दिया गया है। वहीं, से रिपोर्ट आएगी। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुबाला विशेष तौर पर मौजूद रहीं।