फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में पैदा हुई स्वाद से भरपूर गुच्छी

विज्ञापन
सुजानपुर में उगी गुच्छी।संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में ब्लॉक में कार्यरत तकनीकी सहायक धीरज गुप्ता के घर पर स्वाद से भरपूर गुच्छी पैदा हुई है। बुधवार को सूचना मिलने पर धीरज गुप्ता किचन गार्डन में इसे देखने के लिए गए। वहां पर जमीन में गुच्छी लगी हुई थी। उन्होंने उसे तोड़ा और संभाल कर रख लिया। उन्होंने कहा कि जिस जमीन में यह गुच्छी पैदा हुई है वहां पर इसकी और फसल लगने वाली है। वहीं, जानकारों की माने तो ठंड वाले स्थान पर गुच्छी उगती है।
विज्ञापन


सुजानपुर में लगातार ठंड बढ़ रही है। बुधवार सुबह तापमान चार और पांच डिग्री सेल्सियस के बीच पाया गया। अमूमन गुच्छी की पैदावार उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में होती है। इसकी सब्जी बनाने के अलावा औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसकी कीमत 30 हजार से 50 हजार प्रतिकिलो होती है और इसमें उतार-चढ़ाव आता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें