फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पांच खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित

Mon, 06 Oct 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर के खिलाड़ी स्टाफ सदस्यों के साथ। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। हॉकी प्रतियोगिता में स्कूल टीम उपविजेता रही। टीम के चार खिलाड़ी अक्षित उप्पल, रोहित, साहिल और आर्यन का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हैंडबाल में छात्र प्रिंस धीमान का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं, अंडर-14 कन्या वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल से मन्नत, जैस्मीन, जानवी और तमन्ना ने शानदार कौशल दिखाते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जोगिंदर भाटिया, डीपी सुरेंद्र कुमार आदि ने खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें