फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पहले बारिश और अब निर्माण कंपनी की लापरवाही लोगों पर ढा रही सितम

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। भारी बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुई हमीरपुर जिले के जल शक्ति विभाग की बमसन मेवा लगवालती स्कीम बहाल तो हो गई है लेकिन अभी भी लोगों की पीने के पानी से संबंधित समस्या मेें सुधार नहीं हुआ है। अभी भी तकरीबन 80 फीसदी लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचा है। अगर कहीं पहुंच रहा है तो मटमैला पानी लोगों को मिल रहा है। करीब एक माह से ऊपर हो गया लेकिन लोगों को पीने का पानी मुहैया नहीं हो पाया। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि हमीरपुर से मंडी वाया टौणी देवी, अवाहदेवी, एनएच तीन निर्माणाधीन कंपनी की कथित बेतरतीब कटिंग ने अब लोगों की पीने के पानी संबंधी समस्या को और बढ़ाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। निर्माण कंपनी ने जगह-जगह पानी की पाइपों को तोड़ मरोड़ दिया है। करीब महीनेभर के लंबे अंतराल के बाद भी उन पाइपों को जोड़ने की जहमत कंपनी नहीं उठा रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। लोगों को पीने के पानी के लिए मजबूरी में टैंकरों के माध्यम से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है और कहीं लोग प्राचीन प्राकृतिक जल स्रोतों कुओं, बावड़ी और खातरियों की ओर रुख करने को मजबूर हैं। पिछले कुछ दशकों से इन प्राचीन स्रोतों की साफ-सफाई और मेंटेनेंस नहीं हो पाई है। इससे बरसात के मौसम में किसी बड़ी महामारी फैलने की भी आशंका रहती है। पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर, उप प्रधान सुमेश कुमार, पूर्व प्रधान बबीता चौहान, टपरे पंचायत प्रधान दीवान चंद, सदस्य सुमन कुमारी, पूर्व उप प्रधान अजय चौहान, रमेश चंद कौडल, हरनाम चंद शर्मा, देशराज कतना, कुलदीप चौहान, देशराज, अजीत कुमार, प्रदीप काकू आदि ने चेताया है कि पानी की सुचारु आपूर्ति को जल्द से जल्द अगर बहाल नहीं किया गया तो वह सड़क पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें