फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिह्नित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे : आशीष शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार भोरंज ने किया बाजार का निरीक्षण, व्यापारियों को दी हिदायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए उपमंडल भोरंज में प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थान को छोड़कर अन्य स्थानों पर आतिशबाजी और पटाखे बेचने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। मंगलवार को भरेड़ी, कक्कड़, भुक्कड़, सुलगवान बाजारों में भोरंज तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा ने निरीक्षण किया। आशीष शर्मा ने बताया कि भोरंज में पटाखों की बिक्री केवल चिह्नित जगह पर ही की जा सकेगी। इसके लिए अनुमति लेना भी जरूरी है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। पटाखों की बिक्री के लिए इच्छुक व्यक्ति एसडीएम भोरंज के कार्यालय में लाइसेंस के लिए एक सादे कागज पर अर्जी और आधार कार्ड साथ में लाकर आवेदन कर सकते हैं। इसकी 300 रुपये फीस रहेगी। बिना अनुमति एवं चिह्नित स्थान को छोड़कर भोरंज के विभिन्न कस्बों में कोई व्यक्ति आतिशबाजी और पटाखे इत्यादि विक्रय करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें