फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तीन सालों से नहीं हुई फायर वाचर टावर की मरम्मत

Wed, 09 Apr 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र कार्यालय बिझड़ी के बाहर बना फायर वाचर टावर। संवाद - फोटो : बेटी व खुद को तीखी धूप से बचाव कर स्कूटी से निकलती महिला। संवाद
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। वन परिक्षेत्र कार्यालय बिझड़ी के बाहर बना फायर वाचर टावर तीन साल पहले जल गया था। आगामी दिनों में फायर सीजन शुरू होने वाला है। वन विभाग ने अभी तक इस टावर की मरम्मत नहीं करवाई है। जिस कारण इस टावर का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। फायर सीजन में आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं। इस दौरान अग्निशमन विभाग और वन विभाग की ओर से व्यापक तैयारियां की जाती हैं। वर्तमान समय में आग की घटनाओं से निपटने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को परेशानी आ सकती है। बिझड़ी में जंगलों में लगी आग का पता लगाने के लिए फायर वाचर टावर की स्थापना की गई थी लेकिन तीन साल पहले यह टावर जल गया था। उसके बाद इस टावर की मरम्मत नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि टावर की मरम्मत हो जाती तो आग लगने की स्टीक जानकारी मिलने में सहायता मिलनी थी। उधर वन परिक्षेत्र अधिकारी कमल किशोर ने कहा कि फायर वाचर टावर की मरम्मत के लिए बजट की मांग की गई है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें