भोटा में सड़क पर चलती स्कूटी को लगी आग।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के नजदीक नरैण नगर के पास चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। व्यक्ति हमीरपुर से भोटा की तरफ आ रहा था। चालक मान सिंह निवासी अंबोहा ने स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद स्कूटी में लगी आग को बुझाया गया। भोटा चौकी के प्रभारी एएसआई राजेश कुमार ने कहा कि मौके पर पुलिस गई थी। शॉर्ट सर्किट की वजह से स्कूटी में आग लगी थी। मामले की छानबीन की जा रही है।