हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बनाए गए फायर फाइटिंग सिस्टम का ट्रायल जल्द ही किया जाएगा। यह ट्रायल अग्निशमन विभाग की ओर से किया जाएगा। ट्रायल के बाद अगर अस्पताल में कोई भी आग की घटना होती है तो उसपर एकदम से नियंत्रण पाया जा सकता है। अस्पताल के हर एक वार्ड को पानी की सीधी आपूर्ति के साथ जोड़ने का कार्य पूरा कर लिया गया है। हर एक वार्ड को पानी की सीधी आपूर्ति होने से आपदा के समय तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य किया जा सकता है।
एसएमसी की गाइडलाइंस के अनुसार ही मेडिकल कॉलेज में फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। इसकी लागत एक करोड़ से भी अधिक है। फायर फाइटिंग सिस्टम के लिए बनाए गए बड़े टैंक पर पानी लिफ्ट करने के लिए मशीनरी स्थापित कर दी गई है। मशीनरी इंस्टॉल होने के बाद अब अग्निशमन विभाग ट्रायल करेगा। ट्रायल में सही पाए जाने के बाद इसकी सेवाएं आपात स्थिति में ली जा सकती हैं। फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित होने से मरीजों को भी लाभ होगा। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि फायर फाइटिंग सिस्टम का ट्रायल जल्द ही किया जाएगा।
समाचार : सोनम शर्मा