फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धमाके के बाद विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग

Wed, 03 Apr 2024 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर के सामने ​स्थित बिजली ट्रासफार्मर में लगी आग
विज्ञापन
हमीरपुर। बाल स्कूल हमीरपुर के सामने लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में मंगलवार को दोपहर अचानक धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई। करीब दो बजे हुई घटना के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना दिए जाने के बावजूद विद्युत बोर्ड के कर्मचारी काफी देरी से मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार पंकज ने कहा कि दोपहर करीब दो बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। स्थानीय लोग आग लगने की सूचना देने जब नगर परिषद के सामने स्थित शिकायत कक्ष पहुंचे तो मौके पर बोर्ड के कर्मचारी नहीं मिले। बोर्ड के ही एक कर्मचारी घटना स्थल से गुजर रहे थे, जिन्होंने आग लगने की सूचना विभाग को दी।
एसडीओ हमीरपुर सौरभ राय ने कहा कि एलटी बाक्स के अंदर फ्यूज के बीच शार्ट-सर्किट से आग लग गई थी। स्टाफ की कमी चल रही है। फील्ड में 2 से 3 लोग कार्यरत रहते है। सूचना मिलते ही विद्युत सप्लाई को बंद किया था। फायर ब्रिगेड के पहुंचने पहले आग बुझ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें