उपमंडल बड़सर के अंतर्गत स्योकड़ में आग लगने से दहक रहे जंगल।
मैहरे (हमीरपुर)। वन परिक्षेत्र बड़सर के तहत बल्याह जंगल में वीरवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग लगने से कुछ समय के लिए क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया, लेकिन वन विभाग और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। विशाल शर्मा, वीरेंद्र शर्मा और ट्रैक्टर चालक ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोकने के प्रयास किए। बड़सर के रेंज ऑफिसर मनीष नड्डा ने बताया कि बल्याह के जंगल में आग लगने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के दो वन रक्षक पूनम कुमारी और अजय कुमार के साथ एक वन मित्र और बलवंत सिंह ठकराल आदि ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। समय पर कार्रवाई होने से आग को अधिक फैलने से रोक दिया गया, जिससे जंगल के बड़े हिस्से को नुकसान होने से बचा लिया गया।