फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर (हि. प्र.): सरकारी भूमि से खैर कटान पर 50 हजार रुपये किया जुर्माना

Thu, 09 Feb 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के भड़ोली भगौर अलसाहन मार्ग किनारे कुट गांव के निकट जंगल में काटे गए खैर के पेड़ मामले में वन विभाग व राजस्व विभाग की टीम सहित स्थानीय लोगों ने वीरवार को मौके का निरीक्षण किया। जांच में कुट गांव में खैर के दो पेड़ सरकारी भूमि से काटे जाने का पता चला है। विभाग का कहना है कि यह दो खैर के पेड़ सरकारी भूमि के साथ लगती निजी भूमि के मालिक ने काटे हैं। निजी भूमि के मालिक पर विभाग ने पचास हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इस बारे में भूमि के मालिक ने कहा कि यह पेड़ नियमों की उचित जानकारी न होने की वजह से काटे गए हैं। एक दिन पूर्व ही विभाग को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में चल रहे कटान की आड़ में जंगल से विभाग की आंखों में धूल झोंक कर खैर के पेड़ काटे जा रहे हैं। सूचना मिलते ही विभाग ने इस मामले की छानबीन आरंभ कर दी थी। कुट गांव के अलावा इसी क्षेत्र के कुछ अन्य भागों में भी पेड़ काटे गए हैं। यह क्षेत्र जिला ऊना की सीमा के साथ सटा है। इस संबंध में वन विभाग के बीओ अमित शर्मा ने कहा कि यहां लोगों की कुछ निजी भूमि भी है। इसलिए क्षेत्र में मामले की छानबीन की गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट विभाग को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें