इंपैक्ट
अमर उजाला ने 20 अगस्त के अंक में प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन/कांगू (हमीरपुर)। भारी बारिश से बस अड्डा नादौन के पास पड़े गड्ढे को भर दिया गया है। अमर उजाला ने 20 अगस्त के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने इस गड्ढे को भर दिया है। नादौन बस अड्डे के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले एक माह से बड़ा गड्ढा पड़ा हुआ था और इस स्थान पर दोपहिया वाहन चालकों को अपने वाहनों को निकालना मुश्किल हो रहा था। यहां पर हर वक्त दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। अब लोगों को इससे राहत दिलाई गई है। वाहन चालकों विचित्र सिंह, कमलजीत, सुरेंद्र, दीपक आदि ने कहा कि गड्ढा भर दिया गया है। अब यहां पर थोड़ी राहत मिलेगी। इस बारे में एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि समस्या का समाधान करवा दिया गय है।