फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जलेबी, गुलाब जामुन, कलाकंद समेत नौ सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। त्योहारी सीजन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की जांच और सैंपल प्रक्रिया तेज कर दी है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधु बाला की अगुवाई में टौणी देवी बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मिठाइयों की दुकानों में जाकर रसगुल्ला, गच्चक, जलेबी, गुलाब जामुन, कलाकंद, शक्कर पारा, पेठा और आदि के नौ सैंपल भरे और उन्हें लैब टेस्ट के लिए कंडाघाट भेजा। उन्होंने दुकानदारों को दुकानों में साफ सफाई रखने, खाद्य पदार्थों में मिलावट न करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुबाला ने कहा कि त्योहारी सीजन में कुछेक दुकानदार मिठाइयों में मिलावट कर देते हैं जो हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालती हैं। ऐसे में जिलाभर में निरीक्षण किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें