फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: घोड़ी गांव में जमीन विवाद पर मारपीट

Fri, 04 Apr 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत कांगड़ा जिले की कलेड़-पोड़ गांव निवासी महिला ने मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला सोनू ने कहा कि उसका मायका घोड़ी तहसील ढटवाल में है, जहां उसकी माता लीला देवी और भाई दीपक मकान निर्माण कार्य करवा रहे हैं। इसी सिलसिले में वह भी मायके आई हुई थी। शिकायत के अनुसार, जब मकान का लेंटर डालने का काम शुरू हुआ तो इस गांव के कुछ लोगों ने निर्माण को रुकवाने की कोशिश की और उनके साथ मारपीट की। जमीन विवाद के चलते मारपीट सामने आई है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें