फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: किसानों को चारा फसलों की उत्पादन तकनीक बताई

Fri, 19 Sep 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा(हमीरपुर)। कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर बड़ा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला वीरवार को संपन्न हुई। कार्यशाला का आयोजन हंस फाउंडेशन के सौजन्य से किया गया। कार्यशाला में नादौन ब्लॉक के 115 किसानों ने रबी सीजन में चारा प्रबंधन व जंगलों में लगने वाली आग के नियंत्रण के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला में सुजानपुर ब्लॉक के कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. अरविंद चहल ने रबी सीजन में उगाई जाने वाली प्रमुख चारा फसलों की उत्पादन तकनीकों और केंद्र प्रभारी डॉ. विशाल डोगरा ने किसानों को रबी फसलों और सब्जियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें