फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल के लिए मलकीयत भूमि देने से किसानों का इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। एसडीएम नादौन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के लिए 50 कनाल अतिरिक्त मलकीयत भूमि लेने के लिए शनिवार को ग्राम पंचायत रंगस कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक में मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत बनने वाले अस्पताल के साथ लगते टीका महाल थाईं के 15 के करीब छोटे-बड़े जमींदारों से जमीन की नई कीमत तय करने के लिए चर्चा की गई। लेकिन इसमें अधिकतर बड़े जमींदारों ने फिलहाल अपने बयान दर्ज करवाए हैं कि वह किसी भी शर्त में अब सरकार को मलकीयत भूमि देने के लिए तैयार नहीं हैं। क्योंकि वह इसमें खेतीबाड़ी करके अपनी और परिवार की रोजी-रोटी चलाते हैं। इसके लिए छोटे जमींदारों ने सशर्त अपनी सहमति प्रदान की है कि भविष्य में मेडिकल कॉलेज में हमारे बच्चों को नौकरी देने की व्यवस्था भी की जाए।
विज्ञापन


कॉलेज के लिए बनने वाले अस्पताल के साथ एक ही परिवार की 11 कनाल के करीब भूमि अधिग्रहण करने की योजना शामिल है। इससे स्वाभाविक रूप से एक परिवार की बेशकीमती जमीन सरकार के अधीन हो जाएगी तो भविष्य में कहीं न कहीं आने वाली पीढ़ी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। क्योंकि दूसरी ओर इसी गांव के बीच से लोक निर्माण विभाग एक बाईपास का निर्माण करने की योजना बना रहा है। बाईपास सर्वे का काम जोरों पर चला हुआ है। इसके लिए भी मलकीयत भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसलिए कुछ छोटे जमींदारों को छोड़कर बड़े जमींदारों ने मलकीयत भूमि देने से साफ मना किया है। वहीं दूसरी ओर हेलीपोर्ट के तहत आने वाली 10 कनाल मलकीयत भूमि के भूमि मालिकों के साथ भी प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा हुई। इसमें अधिकतर भूमि मालिकों ने भूमि देने के लिए सहमति जताई। इसके लिए फिलहाल सरकार की ओर से 1.45 लाख रुपये प्रति कनाल की दर से, जो राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार वर्तमान औसत कीमत है देने की योजना है। हेलीपोर्ट के लिए 32 कनाल के करीब सरकारी भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है बाकी 10 कनाल के करीब मलकीयत भूमि लेने की भी सरकार की योजना है। बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के तहत बनने वाले 250 बिस्तर के अस्पताल के साथ लगती भूमि का भी अधिग्रहण करके दूसरे फेज का अस्पताल भी इसी के साथ बनाया जाना है। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज की ओर से अतिरिक्त निदेशक डॉ. विक्रम महाजन, भूमि अधिग्रहण अधिकारी मंडी जोन अर्जुन देव शर्मा, नायब तहसीलदार कांगू बलवंत सिंह, कानूनगो, पटवारी के अलावा अधिकतर निजी भूमि मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें