फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में किसान सम्मान निधि के पात्र किसान बढ़े

Wed, 02 Aug 2023 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बार पहले की तुलना में 1,172 ज्यादा लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। ऑनलाइन सत्यापन (ई-केवाईसी) के बाद योजना के लिए पात्र किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में जिले में 55,401 लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि प्रदान की गई थी। इस बार ई-केवाईसी के बाद पात्र किसानों की संख्या बढ़कर 56,673 पहुंच गई है। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण इस योजना के तहत किसानों को वार्षिक छह हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, ताकि किसान खेतीबाड़ी से जुड़े रहें और उन्हें किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़ा।
वर्तमान में ट्रैक्टर से बुआई किए जाने से बिजाई काफी महंगी हो रही है। थ्रेसिंग और अन्य उर्वरकों की कीमतों में भी उछाल आया है। ऐसे में किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक मदद मिल रही है। वहीं, जो किसान किसी कारणवश खेती छोड़ चुके थे, उनका रुझान भी खेतीबाड़ी की तरफ बढ़ा है। एक हेक्टेयर या इससे अधिक भूमि पर खेती करने वाले किसान इस योजना के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन

हालांकि अगर किसी किसान के परिवार में कोई सदस्य सरकारी या निजी नौकरी या कारोबारी है, और वह आयकर का भुगतान कर रहा है तो वह इस योजना के लिए अपात्र माने जाएंगे। जिला हमीरपुर में कुल 62 हजार किसान हैं, जिसमें से 56673 किसान इस योजना के लिए पात्र पाए गए हैं।

जिला हमीरपुर में कुल 62 हजार किसान हैं, जिसमें से 56,673 किसान इस योजना के लिए पात्र पाए गए हैं। इस बार 1,172 अतिरिक्त किसानों को किसान सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। -जसपाल, जिला राजस्व अधिकारी हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें