बिझड़ी(हमीरपुर)। पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के पशुधन फॉर्म परिसर में मंगलवार को उच्च विकसित ड्रोन प्रणाली द्वारा चारागाह और उत्पादन क्षेत्र में खरपतवार नियंत्रण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरिंदर कुमार चौधरी ने की। कार्यशाला में जिला हमीरपुर के 40 किसान भाग ले रहे हैं। कार्यशाला के प्रथम दिन उच्च विकसित ड्रोन प्रणाली के प्रयोग द्वारा कम समय और कम लागत से अधिक क्षेत्र में खरपतवार नियंत्रण के लिए दवाई का छिड़काव करने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर पशुधन फार्म परिसर के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानी कटोच और उनके विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।