फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड केंद्र में फार्मासिस्टों की ड्यूटी नियमानुसार न लगाने पर संघ खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मासिस्ट संघ इकाई हमीरपुर ने जिला कोविड केयर सेंटर एनआईटी हमीरपुर में फार्मासिस्टों की ड्यूटी सरकार के दिशा-निर्देशों अनुसार न लगाकर मनमर्जी से लगाने पर रोष व्यक्त किया है। फार्मासिस्टों का कहना है कि जब सभी स्टाफ की ड्यूटी सात दिन होती थी तब भी उनसे 14 दिन ड्यूटी करवाई गई और अब जब ड्यूटी दस दिन है तो उनसे 20 दिन करवाई जा रही है। यही नहीं ड्यूटी देने के बाद फार्मासिस्टों को क्वारंटीन भी नहीं किया जा रहा है जोकि सरकार के दिशा- निर्देशों के विरुद्ध है। नियमों के अनुसार ड्यूटी के बाद कर्मचारियों को क्वारंटीन किया जाता है लेकिन, हमीरपुर कोविड केयर सेंटर में एक तो फार्मासिस्टों से अधिक ड्यूटी ली जा रही है। दूसरा इन्हें क्वारंटीन भी नहीं किया जा रहा है। सरकार के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश अस्पताल फार्मासिस्ट संघ हमीरपुर के प्रधान विपन शर्मा, महासचिव जसमेर सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान सरिता बाला, राजेंद्र धीमान, कुसुमलता, आशीष धीमान, सुरजीत भाटिया, जसवंत सिंह, संदीप राणा, राजकुमार, प्रीतम सिंह ने मांग की है कि फार्मासिस्टों की ड्यूटी सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही लगाई जाए और इनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें