सुजानपुर(हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। इस दौरान एक पक्ष ने तेजधार हथियारों का प्रयोग कर दूसरे पक्ष को घायल कर दिया। पीड़ित रामदेव पुत्र प्रभु राम निवासी गांव व डाकघर चबूतरा तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 23 अगस्त को समय तीन बजे दिन यह अपने मकान के निर्माण कार्य में व्यस्त था तो इसका पड़ोसी भूपेंद्र सिंह व उसके परिवार के सदस्यों ने मकान के साथ इसके घर के रास्ते को तार लगाकर बंद कर दिया। इसके पूछने पर भूपेंद्र सिहं व उसके परिवार के सदस्यों ने योजना बनाकर इसे व इसके परिवार के सदस्यों के साथ कुल्हाड़ी व डंडों से मारपीट की। जिससे इसे व इसके परिवार के सदस्यों को चोटें आईं हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद