फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में आस्था विजेता, समृद्धि बनीं उपविजेता

विज्ञापन
उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का वीरवार को विधिवत समापन हो गया। समापन पर महाविद्यालय के डीन डॉ. सोमदेव शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के फल विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश उपाध्याय ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। डॉ. सोमदेव शर्मा ने कहा कि असली भक्ति में मैं नहीं, हम की भावना जागृत होती है, क्योंकि मैं अहंकारी होता है। खेल से संवाद पैदा होता और विवाद खत्म होता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को पारितोषिक भी वितरित किए। बैडमिंटन में छात्रा वर्ग में आस्था विजेता एवं समृद्धि उपविजेता रहीं। डबल में सुमिति एवं आस्था प्रथम, आस्था श्रुति द्वितीय स्थान पर रहीं। टेबल टेनिस छात्र वर्ग में दीवांश प्रथम व अर्पित द्वितीय एवं अर्चित ने तृतीय स्थान हासिल किया। टेनिस छात्रा वर्ग में श्रुति प्रथम एवं अंकिता द्वितीय रहीं। कबड्डी के रोचक मुकाबले में द्वितीय वर्ष वानिकी के छात्रों ने चतुर्थ वर्ष के छात्रों को हराया। वहीं, वॉलीबाल में चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने तृतीय वर्ष के छात्रों को हराया। फुटबाल में हॉर्टिकल्चर के छात्रों ने बायोटेक विषय के छात्रों को हराया। बास्केटबाल छात्र वर्ग में चतुर्थ वर्ष के हॉर्टिकल्चर के छात्रों ने एमएससी के छात्रों को हराया। इस मौके पर समस्त फैकल्टी एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें