घडोह स्थित ऐतिहासिक बाबा बालक नाथ मंदिर में पारंपरिक मेले में खरीददारी करते बच्चे। संवाद
धनेटा (हमीरपुर)। पंचायत झलान के गांव घड़ोह स्थित ऐतिहासिक बाबा बालक नाथ मंदिर में पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। सुबह मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मेले की शुरुआत हुई। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद उठाया। मंदिर के पुजारी विपिन पटियाल ने बताया कि यह मेला हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले हमारी संस्कृति और परंपरा की धरोहर हैं, जो समाज में आपसी भाईचारे और मेलजोल को बढ़ावा देते हैं। मेले में बच्चों ने झूले, खिलौनों और मिठाइयों का खूब आनंद लिया। चारों ओर मेले का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक मेले का हिस्सा बने। संवाद