फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चेहरे बदले, नहीं बदलेगी एपीएमसी हमीरपुर के चेयरमैन की नेमप्लेट

विज्ञापन
निवर्तमान उपायुक्त हेमराज बैरवा एपीएमसी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट करते
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद एपीएमसी हमीरपुर के चेयरमैन पद पर आखिरकार बुधवार को नियुक्ति हो गई है। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के 14 माह तक यह पद रिक्त रहा। पूर्व भाजपा सरकार में भाजपा नेता अजय शर्मा इस पद पर चार साल तक रहे। अब जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय शर्मा को कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर का चेयरमैन चुना गया है। ऐसे में एपीएससी में सत्ता परिवर्तन के बाद चेयरमैन का चेहरा बदल गया है लेकिन नेम प्लेट नहीं बदलेगी। अध्यक्षों के नामों को दर्शाने वाली पट्टिका पर कार्यकाल की तिथि जरूर अंकित होगी लेकिन नाम अजय शर्मा ही लिखा जाएगा। बुधवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुई नए मनोनीत गैर सरकारी और सरकारी सदस्यों की बैठक में अजय शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। पूर्व भाजपा सरकार में भाजपा नेता अजय शर्मा को तीन जुलाई 2018 को एपीएमसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह चार साल से अधिक समय तक इस पद पर रहे। अब कांग्र्रेस सरकार में जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय शर्मा को इस पद चुना गया है। वह सीएम सुक्खू के खासे करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीसी मनेश यादव, उद्यान विभाग के उपनिदेशक एवं एपीएमसी के सरकारी सदस्य डॉ. राजेश्वर परमार, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. देवेंद्र कतना, एपीएमसी की सचिव अरुणा कुमारी, गैर सरकारी सदस्य विजय बन्याल, नीलम ठाकुर, संतोष कुमार, सुनील कुमार, रमेश चंद, सिकंदर कुमार, केवल शर्मा, दीप चंद और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें