फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आंखों में इंफेक्शन के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन में आ रहे 80 के करीब मामले
विज्ञापन

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पहुंच रहे उपचार कराने
बरसात के मौसम में बढ़ती जा रही है बीमारी
नेत्र रोग वार्ड की रोजाना की ओपीडी 200 के करीब
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आंखों में इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस रोग को कंजेक्टिवाइटिस कहते हैं। इसमें आंखों में लाली आ जाती है तथा आंखों में चिकनाई बार-बार आती है। कंजेक्टिवाइटिस माइडिया, गोनोरिया, स्टैफ और दाद सिंप्लेक्स वायरस के कारण होता है। इसे आमतौर पर गुलाबी आंख के नाम से जाना जाता है, एक बहुत ही आम बीमारी है। आंख के श्वेत पटल (सफेद भाग) के भीतर महीन रक्त वाहिकाएं होती हैं। जब कंजेक्टिवा में सूजन आ जाती है तो यह रक्त वाहिकाएं बड़ी हो जाती हैं और आंख लाल दिखाई देती है। अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में इस रोग के अधिक मरीज आते हैं। इस रोग के रोजाना 80 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल में नेत्र रोग ओपीडी 200 के करीब है। मरीजों रीना, निशा, विमला, कमला, राजो, सिमरो, प्रकाश, रणजीत आदि ने कहा कि बरसात के इस मौसम में यह रोग फैल रहा है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि कंजेक्टिवाइटिस रोग के मरीज आ रहे हैं। इन्हें इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें