फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पदोन्नति सूची जारी होने पर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ जिला हमीरपुर ने प्रदेश सरकार की ओर से हेडमास्टर पदोन्नति सूची जारी करने के निर्णय का स्वागत किया है। संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के शिक्षक वर्ग के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। मीडिया को दिए बयान में जिलाध्यक्ष अजय कुमार नंदा एवं महासचिव विनोद कुमार शर्मा सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि पदोन्नत शिक्षकों को नए स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने के लिए 15 नवंबर तक का समय दिया जाए। पदोन्नति सूची के माध्यम से 633 शिक्षकों को पदोन्नति का अवसर मिला है। इससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और प्रदेश के उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें