फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मुख्यमंत्री के सफल दौरे पर जताया आभार

Tue, 14 Jan 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। प्रदेश सड़क परिवहन निगम के निदेशक मोंटी संधू ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नादौन विधानसभा क्षेत्र के सफल दौरे पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं एवं उद्घाटन किए। मुख्यमंत्री ने हड़ेटा में नवजीवन आर्थिक विकास एवं आजीविका सृजन परियोजना की आधारशिला रखी, जिसमें ट्री हाउस स्टे और एडवेंचर जोन का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री की इस यात्रा से नादौन क्षेत्र में विकास की नई राहें खुलेंगी। उनकी जन समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हम उनके नेतृत्व में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें