हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने 642 टीजीटी को प्रवक्ता पदोन्नत करने पर प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया है। संघ के प्रदेश महासचिव विजय हीर ने कहा कि संघ ने इस पदोन्नति को करवाने के लिए दो वर्ष में पांच बार मुख्य सचिव से शिक्षा सचिव को मामला भिजवाया और सात बार मुख्यमंत्री, तीन बार शिक्षामंत्री और चार बार शिक्षा निदेशक से भेंट कर पदोन्नति की अपील की। उक्त पदोन्नति सूची अप्रूव करने में शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए सूचियां जारी करवाने के प्रयास किए गए। इसके चलते प्रदेशभर से 642 टीजीटी को प्रवक्ता पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। संवाद