भरेड़ी बाजार में अग्निसुरक्षा को लेकर जागरूक करते विभागीय कर्मचारी। स्रोत : जागरूक पाठक
भरेड़ी(हमीरपुर)। अग्निशमन विभाग ने अग्निसेवा सप्ताह के तहत वीरवार को भरेड़ी बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान फायर सब स्टेशन भरेड़ी की टीम ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़ी आग की घटनाओं से बचा जा सकता है। लोगों को गैस सिलेंडर और बिजली उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के साथ ही आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर ईश्वर दास, कश्मीर सिंह, रमेश चंद, चालक अजय कुमार और मदन लाल सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद