फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्त समाज बनाने के लिए हर नागरिक को करने होंगे प्रयास : वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में माउंटेन टॉर्क मास्टर्स संस्था की ओर से रन हमीरपुर मैराथन करवाई गई। यह मैराथन गांधी चौक से शुरू होकर भोटा चौक, दोसड़का ,डुग्घा, बाईपास, बजूरी चौक से होते हुए गांधी चौक पर आकर समाप्त हुई। यह मैराथन पूरे 15 किलोमीटर की रही। समापन समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने शिरकत की। वर्मा के पहुंचने पर माउंटेन टॉर्क मास्टर्स के मुख्य कार्यकारी सदस्य हरदेव ठाकुर ने टोपी और शॉल पहना कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। हरदेव ठाकुर ने कहा कि पहला इवेंट बाइक रैली के रूप में था और यह हमारा मिनी मैराथन के रूप में दूसरा इवेंट रहा है। इस मौके पर डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने नौजवानों से आह्वान करते हुए कहा कि हमारे समाज के अंदर फैली नशे की बीमारी को हम सबको मिलकर मिटाना होगा। इस अवसर पर डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के साथ नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास, जिला खेल अधिकारी विवेक कुमार, संजीव ठाकुर, विपिन ठाकुर व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें