फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पुलिस की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के बाजारों में शनिवार दोपहर उस समय दुकानदारों में हलचल मच गई जब एसडीएम अपराजिता चंदेल की अगुवाई में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई आरंभ की गई। इस दौरान पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में शहर के मुख्य बाजार सहित एनएच किनारे दुकानदारों की ओर से दुकानों के आगे सड़क मार्ग पर बढ़ा कर रखे गए सामान को मौके पर ही हटवाया गया।
विज्ञापन



नगर पंचायत नादौन के कर्मचारियों ने मुख्य बाजार में कन्या विद्यालय नादौन को जाने वाले संपर्क रास्ते और आसपास भी दुकानदारों, नगर पंचायत कार्यालय परिसर से एनएच तक के मार्ग पर कार्रवाई की। एसडीएम अपराजिता चंदेल ने दुकानदारों की ओर से बढ़ाकर लगाए गए तिरपालों तथा उनके नीचे लटकाए गए सामान को भी हटाया। उन्होंने मौके पर ही आदेश दिए कि नगर पंचायत कार्यालय गेट से लेकर सब्जी मंडी किनारे पानी की निकासी नाली बनाई जाए और साथ ही यहां डाली जा रही पेवर टाइल को लेकर हिदायत दी कि इससे मार्ग किनारे बनी दुकानों में बरसात का पानी न जाए। उन्होंने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि किसी ने दोबारा सामान बढ़ाकर लगाया तो अगली कार्रवाई में बाहर लगाया गया सामान जब्त कर लिया जाएगा। अपराजिता चंदेल ने कहा कि बाजार में हुए अतिक्रमण के बारे में कई शिकायतें मिली थी। लोगों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें