फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में रोजगार मेला 24 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। आईटीआई रैल में राजस्थान और पंजाब की निजी कंपनियों की ओर से 24 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के पास अभ्यर्थियों को कंपनी में नौकरी करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में पंजाब की इंजन बनाने वाली कंपनी की ओर से आयोजित साक्षात्कार में आईटीआई के मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, टर्नर टूल एवं डाई मेकर और ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेडों के लिए वर्ष 2019 से लेकर 2022 तक के पास अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन


साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के आईटीआई में 55 फीसदी अंकों का होना अनिवार्य है। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 9,480 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा महीने में चार सप्ताहिक अवकाश, एक समय का खाना, वर्दी, जूते और अन्य अवकाश की सुविधा भी दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर अलवर राजस्थान की पिस्टन एवं रिंग्स बनाने वाली निजी कंपनी भी उसी दिन 100 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगी। कंपनी द्वारा आईटीआई के फिटर, मशीनिस्ट, एमएमवी, टर्नर, इलेक्ट्रिकल, फाउंड्री मैन और टूल एवं डाई मेकर ट्रेडों के लिए वर्ष 2015 से लेकर 2022 तक के पास अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में 10वीं और 12वीं पास युवक भी हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। साक्षात्कार के लिए आने वाले अभ्यर्थियों की नजर 6/6 होनी चाहिए कम से कम 6/9 शीशे सहित तथा ऊंचाई पांच फीट तीन इंच और भार 49 किलोग्राम से ज्यादा होना चाहिए। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 10,066 रुपये दसवीं बारहवीं पास अभ्यर्थियों को और अन्य आईटीआई के पास अभ्यर्थियों को 15,500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा अवकाश, कैंटीन में सब्सिडाइज खाना, वर्दी, बस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 24 मई को सुबह 9:30 बजे आईटीआई रैल में अपने सारे मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा तथा दो फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं। अनुभवधारक अभ्यर्थी भी साक्षात्कार में आ सकते हैं, उनका मानदेय अलग से घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें