फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पन्याली स्कूल में दिव्यांग बच्चे से भेदभाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की पन्याली निवासी कांता देवी ने स्थानीय उच्च पाठशाला में पढ़ रहे उसके दिव्यांग बेटे के साथ भेदभाव की शिकायत डाइट प्रधानाचार्य को दी है। शिकायत पत्र में उसने राजकीय उच्च विद्यालय पन्याली में पढ़ रहे दिव्यांग बच्चे के साथ दुर्व्यवहार कर स्कूल से निकालने का आरोप लगाया है। कांता देवी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने अपने बच्चे का दाखिला उच्च विद्यालय पनियाली में करवाया है, लेकिन छोटी सी बात को लेकर स्कूल प्रशासन ने बच्चे को स्कूल से निकालने का दबाव बनाया। बच्चे की माता का कहना है कि इससे पहले कभी कोई शिकायत नहीं आई। पूर्व में जलाड़ी स्कूल से भी दिव्यांग बच्चों को जबरदस्ती निकालने का मामला सामने आया था। इस संबंध में उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा बीडी शर्मा ने बताया कि बच्चे की माता व स्कूल मुख्याध्यापक दोनों से बात हो गई है। बच्चे की माता ने पन्याली स्कूल से बच्चे को निकालकर जलाड़ी स्कूल में दाखिल करवाने की बात कही है। माता से कहा कि पन्याली स्कूल में ही बच्चे को पढ़ाए। क्योंकि स्कूल बच्चे के घर के पास ही है। उन्होंने बताया कि किसी भी दिव्यांग बच्चे को स्कूल में पढ़ाने से कभी भी मना नहीं किया जाता। मुख्याध्यापक ज्ञान प्रकाश का कहना है कि बच्चे के अभिभावकों की मांग पर ही स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र दिया गया है। स्कूल से बच्चे को नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें