फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बीआरसीसी भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी करे प्रारंभिक शिक्षा विभाग

Tue, 01 Apr 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल और उपाध्यक्ष देशराज कालिया ने बीआरसीसी भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि विभाग में भर्ती अगर लिखित परीक्षा आधारित करनी हो तो इसके लिए सिलेबस तय किया जाना पहला कार्य होता है। परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे, कितने समय में कितने प्रश्न हल करने होंगे और विषयवार किस पाठ्यक्रम बिंदुओं से प्रश्न डालने हैं, इसका खाका भर्ती विज्ञापन में ही जारी किया जाता है। मगर समग्र शिक्षा अभियान ने खंड स्रोत समन्वयक यानी बीआरसीसी की भर्ती परीक्षा में रोल नंबर भी जारी कर दिए हैं लेकिन इस परीक्षा का सिलेबस आज तक जारी नहीं किया है। छह अप्रैल को शिमला के पोर्टमोर में 282 बीआरसीसी के पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित होगी लेकिन अभी तक सिलेबस जारी नहीं किया है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा विभाग से सिलेबस जारी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें