फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गांव डिडवीं में बिजली के तार बने मुसीबत

Thu, 08 May 2025 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के डिडवीं गांव में बिजली के तार लोगों के लिए मुसीबत बने हैं। टहनियों की कटाई नहीं होने के कारण बिजली के तार पेड़ों को छू रहे हैं, जिस कारण हादसों का डर बना हुआ है। लोग अपने पशुओं के चारा भी पेड़ों से नहीं निकाल पा रहे हैं। इन तारों से कोई भी हादसा कभी भी पेश आ सकता है। स्थानीय गांवों के लोगों में प्रकाश चंद, सुदर्शन कुमार, अश्वनी कुमार, सरोज देवी, विजया आदि ने बताया कि हर साल बिजली बोर्ड पेड़ों की टहनियों की कटाई करता है लेकिन इस साल अभी तक यह कटाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तेज हवा चलने पर शॉट सर्किट का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि जल्द से जल्द पेड़ों की टहनियों की कटाई की जाए। उधर बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता सन्नी चंदेल ने कहा कि मामला ध्यान में है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यह कार्य कर लिया जाएगा। लोगों की समस्या का हल करने के लिए बिजली बोर्ड तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें