अणु में पेड़ गिरने से टूटे बिजली का पोल। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। बिजली बोर्ड हमीरपुर के तहत अणु में पेड़ गिरने से दो बिजली के पोल गिर कर टूट गए। बिजली के तार भी इसकी चपेट में आ गए, जिस कारण आपूर्ति भी बाधित हुई। लोगों को गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। शनिवार शाम तक बिजली बोर्ड के कर्मी सेवाएं बहाल करने में जुटे रहे। बिजली के पोल टूटने से 150 से अधिक परिवार प्रभावित हुए। मामला गत रात का है, जब नौ बजे अचानक एक पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। इस दौरान दो पोल भी गिर गए, जिस कारण जाम की स्थिति भी बन गई। लोगों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। बिजली पोल गिरने की सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड के कर्मी मौके पर पहुंच गए और बिजली सेवा को बहाल करने में जुट गए। उधर बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता नरेंद्र अबरोल ने कहा कि पेड़ गिरने से बिजली की तार और पोल टूटने से 60 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड कर्मी बिजली सेवा बहाल करने में जुटे हुए हैं।