श्री मणिमहेश कैलाश लंगर संस्था हमीरपुर के पदाधिकारी अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए। स्रोत :
टौणी देवी (हमीरपुर)। श्री मणिमहेश कैलाश लंगर संस्था हमीरपुर के सौजन्य से मणिमहेश यात्रा के दौरान धन्छो से शिवघराट तक बिजली की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। यह पहल शिव भक्तों के लिए यात्रा को और अधिक सुगम और सुरक्षित बनाएगी। संस्था ने इस महत्वपूर्ण कार्य में मिले सहयोग के लिए एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा का विशेष आभार व्यक्त किया है। श्री मणिमहेश कैलाश लंगर संस्था को चंबा प्रशासन ने सम्मानित भी किया गया है। सम्मान समारोह में जिलाधीश चंबा, एसपी चंबा, एडीएम कुलवीर राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद